शिक्षा, प्रतिभा, संस्कृति और प्रेरणा के अनूठे संगम के बीच रविवार को आरपीआईसी स्कूल की ओर से दीपोत्सव 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। अवंतिका हॉल में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, वहीं पूर्व छात्र-छात्राओं के प्रथम मिलन समारोह ने विद्यालय की पुरानी यादों को फिर से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद बबिता त्यागी उर्फ बबिता मैम ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि डर को जीतें और अपनी स्किल विकसित करें। शिक्षा जीवन का आधार है। किसी भी मुकाम तक पहुंचने के लिए दृढ़ निश्चय और अनुशासन जरूरी है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे पढ़ाई करने की आदत विकसित करनी चाहिए। प्रसिद्ध शिक्षाविद परिमल त्यागी ने युवाओं को अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि करियर का चुनाव अपनी रुचि और समझ के अनुसार करें, किसी के दबाव में निर्णय न लें। जिस क्षेत्र को चुनें, उसमें किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी हासिल करें। समारोह में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्राओं का कांतारा नृत्य विशेष आकर्षण रहा। प्रसिद्ध कवि स्वयं श्रीवास्तव ने ‘आखिर में पुण्य जीत ही जाता है पाप से’ की काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर किया, जबकि मिमिक्री आर्टिस्ट राहुल यादव उर्फ जूनियर योगी ने अपनी अदाकारी से खूब मनोरंजन किया। दीपोत्सव 2.0 ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को मंच देने के साथ ही पूर्व छात्र-छात्राओं को एक बार फिर विद्यालय परिवार से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. पंकज तिवारी ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैप्टन मानवेंद्र सिंह, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, सुशील टिबड़ेवाल, अवधेश चौबे, ओए जोसफ, गोविंद सोनी, आलोक शर्मा, अरुण पांडेय, सोमनाथ चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, विवेक चौरसिया, कृष्णमुरारी सिंह, पूनम प्रभा सोनी, रोशनी केसरी, ई. नीरज तिवारी, धीरज तिवारी और अनिरुद्ध मणि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सिसवा में दीपोत्सव 2.0 ने जगाई शिक्षा की अलख:आरपीआईसी स्कूल के मंच से गूंजा सफलता का संदेश, बबिता मैम बोलीं- डर को जीतो, स्किल डेवलप करो
और पढ़ें
›
सिसवा में श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर:रावण दहन के साथ अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
›
बस्ती में यातायात माह-2026 शुरू:DIG संजीव त्यागी और एसपी ओमवीर सिंह ने रैली रवाना की
›
ककरदरी जंगल में मवेशी पौधे चरकर नष्ट कर रहे:मल्हीपुर के जंगल में पेड़ों की संख्या घटी, ग्रामीणों ने सुरक्षा और बाड़बंदी की मांग की
