Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महराजगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में गिरी:चालक बाल-बाल बचा, सड़क पर आवागमन...

महराजगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में गिरी:चालक बाल-बाल बचा, सड़क पर आवागमन बाधित रहा

महराजगंज में मंगलवार को खुटहा रोड से महादेवा होते हुए दुबौली जाने वाले मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में गिर गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क किनारे फंसने से मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूल बसों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। लोगों को वाहनों की आवाजाही शुरू होने का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को खेत से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद दूसरे ट्रैक्टर की मदद से इसे खींचकर बाहर निकाला जा सका। इसके बाद ही मार्ग पर आवागमन सामान्य हो पाया। चालक के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर सावधानी और यातायात व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here