पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा *श्री आलोक कुमार सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना कोतवाली भिनगा पर प्रार्थिनी नसरीन पत्नी सलाहुद्दीन उर्फ रोज अली, निवासी मोहल्ला पटेल नगर, कस्बा इकौना, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 29.10.2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग संख्या 517/2026 धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 31.10.2026 को थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा तीनों वांछित अभियुक्तों को उनके घर मोहल्ला हनुमानगढ़ी, कस्बा भिनगा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. शोएब पुत्र खुर्शीद
2. खुर्शीद पुत्र अब्दुल्ला
3. खुर्शीद की पत्नी
समस्त निवासीगण मोहल्ला हनुमानगढ़ी, कस्बा भिनगा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।
2. उ0नि0 शमशाद अली।
3. का0 वेद प्रकाश।
4. का0 दीपचन्द।
5. म0का0 कौशल्या।
