BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ तीज पूजा कर लौट रही अर्टिगा दीवार से टकराई:कटहरा चौराहे के पास...

तीज पूजा कर लौट रही अर्टिगा दीवार से टकराई:कटहरा चौराहे के पास स्टेयरिंग फेल होने से हादसा, 7 लोग घायल

हरितालिका तीज पर पूजा कर घर लौट रहे अर्टिगा सवार लोग सोमवार शाम हादसे का शिकार हो गए। कटहरा चौराहे के पास कार का स्टेयरिंग फेल होने से गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे एक स्कूल की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव के टोला चौराहा के रहने वाले कृष्णा सोमवार को हरितालिका तीज के मौके पर अपने परिवार और आसपास के लोगों के साथ अर्टिगा से कटहरा शिव मंदिर गए थे। पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटहरा चौराहे के पास अचानक कार का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक जब तक गाड़ी को संभालता, कार सड़क किनारे स्थित स्कूल की दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों में शशिकला (37), सुन्दरवासी (38), कृष्णा (45), आयुष (7), रिया (14), रीना (33) और अध्विक (10) शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शुरुआती जांच में स्टेयरिंग फेल होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। इस बारे में चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here