जिला मुख्यालय स्थित ‘समाजवादी अध्ययन केंद्र’ के बृजभूषण तिवारी सभागार में पाल समाज के एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान आयोजक मणेन्द्र मिश्रा ने मुख्य अतिथि श्याम लाल पाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया, वहीं शोहरतगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता राजेन्द्र पाल ने उन्हें माता अहिल्याबाई होलकर का स्मृति चिह्न सौंपा। शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा पाल समाज: श्याम लाल पाल समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पाल समाज की लोककथाओं और पारंपरिक गीतों में आज भी उनके प्रतापी राजाओं, शूरवीर योद्धाओं और समृद्ध पशुपालन संस्कृति की गौरवशाली झलक मिलती है। आधुनिक युग में पाल समाज एक बेहद संगठित और प्रगतिशील समाज के रूप में उभर रहा है, जो शिक्षा, राजनीति और व्यापार के हर क्षेत्र में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बना रहा है। अखिलेश यादव ने दिया समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व; 2027 में सरकार बनाने का संकल्प प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पाल समाज को उचित राजनीतिक महत्व और प्रतिनिधित्व देने का काम हमेशा प्राथमिकता से किया है। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पाल समाज पूरी तरह एकजुट होकर सपा की सरकार बनाने के लिए काम करेगा। इस अवसर पर बृजभूषण तिवारी सभागार में मौजूद लोगों ने एक स्वर में हाथ उठाकर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। 200 प्रबुद्धजनों को गमछा देकर किया गया सम्मानित समारोह के संयोजक मणेन्द्र मिश्रा ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के हाथों पाल समाज के 200 प्रमुख लोगों को गमछा (अंगवस्त्र) प्रदान करवाकर उनका सम्मान कराया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से राम तीरथ पाल, राम लखन पाल, संतराम पाल, समपूरन पाल, किशन पाल, धर्म पाल, मंगरू पाल और घनश्याम पाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल जी यादव सहित जिले के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सिद्धार्थनगर में सपा का पाल समाज सम्मेलन:प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का...
महाराष्ट्र -राज्य में जैन स्टूडेंट्स के लिए सात जगहों पर हॉस्टल...
जैन माइनॉरिटी डेवलपमेंट फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की चौथी मीटिंग में मुंबई, नवी मुंबई, पुणे समेत राज्य में सात जगहों पर...





























