BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट तीजा पूजा के लिए मायके गई पत्नी, पीछे पति ने उठाया खौफनाक...

तीजा पूजा के लिए मायके गई पत्नी, पीछे पति ने उठाया खौफनाक कदम

0
5

जबलपुर। धनवंतरि नगर के परसवाड़ा में तीजा पर्व की रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संजीवनी नगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना का विवरण

परसवाड़ा निवासी कमलेश झारिया शराब पीने के आदी थे। सोमवार की रात तीजा के मौके पर उनकी पत्नी वर्षा झारिया अपनी सहेली सुलोचना पटेल के घर पूजा करने गई थीं, जबकि कमलेश पुरवा रोड स्थित नर्मदा हार्डवेयर पर काम करने गए थे। रात करीब पौने एक बजे जब पत्नी वापस लौटीं, तो उन्होंने घर का दरवाजा खुला पाया और पति को फंदे पर लटका हुआ देखा।

पुलिस कार्रवाई

पत्नी ने तुरंत पड़ोसी नितिन विश्वकर्मा को बुलाकर घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचनार्थ अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here