ठूठीबारी के कडजा गांव के रहने वाले रामबेलास गुप्ता (33) की कुवैत में मौत हो गई। उनके परिवार को मंगलवार शाम करीब 3 बजे यह खबर मिली, जिसके बाद घर में गम का माहौल छा गया। रामबेलास करीब डेढ़ साल पहले कुवैत में मजदूरी करने गए थे। उनके पाटीदार गुप्ता ने बताया कि वह शुक्रवार को घर लौटने वाले थे और उन्होंने टिकट भी करवा लिया था। घर आने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मृतक रामबेलास के 15 साल के बेटे किशन गुप्ता और 5 साल की बेटी आराध्या हैं। पति की मौत से पत्नी सुमन गुप्ता और बाकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग अब रामबेलास के शव को कुवैत से भारत लाने के लिए संबंधित अधिकारियों और लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
मुंबई को मिला भारत का सबसे बड़ा रूफटॉप रैकेट डेस्टिनेशन
फीनिक्स एचएसबीसी रैकेट क्लब (पीएचआरसी), पैडलपार्क इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी में, भारत के सबसे बड़े एकीकृत रूफटॉप रैकेट गंतव्य के उद्घाटन की...






























