श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के बरगदही गांव में श्री गणेश पूजा के अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। आरती के बाद शुरू हुए इस जागरण में देर रात तक भक्ति गीतों की मधुर धुनें गूंजती रहीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना था। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का खास ध्यान रखा गया। इससे माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और भक्तिमय बना रहा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा...
भोपाल : यशस्वी नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में ढाई दशक की गौरवपूर्ण यात्रा पर विशेष राजनीति...































