श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के अलग-अलग इलाकों में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मल्हीपुर, गौसपुर, हरदत्त नगर गिरंट और जमुनहा बाजार समेत कई जगहों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन जगहों पर कहीं आरती, कहीं भंडारा तो कहीं जागरण के आयोजन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जमुनहा बाजार में श्री गणेश पूजा समिति ने गणेश महोत्सव के तीसरे दिन शाम को भगवान गणेश की आरती की। इसके बाद एक भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस जागरण में बहराइच से आई सोनू गुप्ता जागरण पार्टी के कलाकारों ने भक्ति गीत गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों और भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक पूरे जमुनहा बाजार में भक्तिमय माहौल रहा। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में मदद की। अलग-अलग इलाकों में चल रहे इन धार्मिक आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिख रहा है।
यूट्युबर रणवीर इलाहाबादिया पर शिकायत
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने ऑनलाइन प्रसारित हो रहे एक शो में हाल ही में दिए गए अपने आपत्तिजनक बयानों के लिए सोमवार, 10...































