Home सिद्धार्थनगर 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गोष्ठी आयोजित, तैयारियों पर हुआ मंथन

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गोष्ठी आयोजित, तैयारियों पर हुआ मंथन

0
0
24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गोष्ठी आयोजित, तैयारियों पर हुआ मंथन

बेलरायां-खीरी,30 अगस्त(तरुणमित्र)। क्लेश हरण मंदिर परिसर में आगामी 25, 26 और 27 नवंबर को आयोजित होने वाले 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें गायत्री परिवार से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।   गोष्ठी में महायज्ञ को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सहभागिता, प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों ने कहा कि महायज्ञ की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।   बैठक में अधिक से अधिक लोगों को महायज्ञ से जोड़ने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया गया। सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण वर्मा, राकेश यदुवंशी, रामपाल बाबू जी, अवधेश वर्मा, कपिल वर्मा, जसवंत वर्मा, रमाशंकर दिनकर, छंगालाल राठौर, अंजनी शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here