Home उत्तर प्रदेश इश्क की जिद , प्रेमिका ने मोबाइल टावर पर चढ़कर मचाया हड़कंप,...

इश्क की जिद , प्रेमिका ने मोबाइल टावर पर चढ़कर मचाया हड़कंप, सुबह-सुबह लग गया जमावड़ा

0
26

रिपोर्ट:गजेन्द्र गुप्ता ​महराजगंज:

जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाभोज गांव में रविवार की भोर (सुबह करीब 4 बजे) उस वक्त सन्नाटा चीख उठा, जब एक युवती मोहब्बत की अधूरी दास्तां को मुकम्मल करने की जिद लिए आसमान छूते मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। भोर के धुंधलके में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

​शादी की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका

​रात के आगोश से सुबह निकल ही रही थी कि टावर पर बैठी युवती ने अपने तेवर से सबको चौंका दिया। वह अपने प्रेमी से तुरंत निकाह या विवाह कराने की जिद पर अड़ गई। उसकी जिद इतनी गहरी और बेखौफ थी कि नीचे खड़े लोगों की सांसें अटकी हुई थीं। एक तरफ प्यार का जुनूनी इम्तिहान था, तो दूसरी तरफ जिंदगी दांव पर लगी थी।

​घंटों मशक्कत के बाद उतरी नीचे

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटों सूझबूझ और भारी मशक्कत का परिचय दिया। तमाम मिन्नतों और भरोसे के बाद आखिरकार युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, तब जाकर प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

​यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है किशोरावस्था के इस जुनूनी इश्क ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब मोहब्बत जिद बन जाए, तो वह सरहदों और ऊंचाइयों की भी परवाह नहीं करती।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here