बस्ती के छावनी क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दोपहर 2 बजे तक 18 मरीजों की जांच की गई। आयुष चिकित्सक डॉ. साजिया खान ने मरीजों को परामर्श दिया। बदलते मौसम के बीच मेले में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे। फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य और वार्ड बॉय बहादुर भी मौजूद रहे। पीएचसी के सामने परिसर में जलभराव है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ आए लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर रविवार लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का पर्याप्त प्रचार नहीं होता। इस वजह से कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती और मेला सामान्य दिनों जैसा ही दिखाई देता है। ग्रामीणों ने मेले की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत बताई।
और पढ़ें
›
बृजमनगंज में रामलीला मेले की शुरुआत:राम ने रावण का वध किया, मंगलवार रात अग्नि परीक्षा और भरत मिलाप के बाद दो दिवसीय मेला खत्म होगा
›
नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:कलवारी पुलिस ने भेजा जेल
›
जमुनहा भवनियापुर में जनगणना पर खुली बैठक हुई:अधिकारियों ने ग्रामीणों से परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी देने की अपील की
