BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जंगली जानवर से टकराकर घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम:देईसांड़-बानपुर मार्ग पर...

जंगली जानवर से टकराकर घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम:देईसांड़-बानपुर मार्ग पर हादसा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़-बानपुर मार्ग पर एक हादसे में घायल बाइक सवार 40 वर्षीय लालजी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह मुंडेरवा थानांतर्गत दतुआखोर गांव के रहने वाले थे। सोमवार दोपहर लालजी अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से लालगंज थानाक्षेत्र के सेमाडाड़ी गांव में ससुराल जा रहे थे। देईसांड़-बानपुर मार्ग पर भोगीपुर विद्यालय के पास अचानक एक जंगली जानवर सड़क पर आ गया। जंगली जानवर से जोरदार टक्कर होने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में लालजी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके रिश्तेदार को कोई चोट नहीं आई। राहगीरों ने तुरंत घायल लालजी को बनकटी पीएचसी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसी दिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर घनी झाड़ियां और जंगल हैं, जिससे जंगली जानवर अक्सर सड़क पर आ जाते हैं। ग्रामीणों ने सड़क की पटरियों की सफाई और सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है। मृतक लालजी की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें कोई संतान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here