सिद्धार्थनगर के भीमापार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस पलट गई। बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं। भीमापार-कोड़रा मार्ग पर यह हादसा हुआ। सुबह बच्चों को स्कूल ले जाते समय एक स्कूटी सवार अचानक बस के सामने आ गया था। उसे बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया, जिससे बस पलट गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार और सड़क पर अतिक्रमण भी हादसे की वजह हो सकता है। यह बस जिला मुख्यालय के भीमापार में स्थित सरला इंटरनेशनल एकेडमी की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक भीड़ जमा रही। हादसे की जानकारी मिलने पर अधिकारी और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय के भीमापार क्षेत्र में मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि भीमापार-कोड़रा मार्ग पर सुबह बच्चों को स्कूल ले जाते समय एक स्कूटी सवार अचानक बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई।
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के साथ सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण भी दुर्घटना की वजह बन सकता है। दुर्घटनाग्रस्त बस को जिला मुख्यालय के भीमापार स्थित सरला इंटरनेशनल एकेडमी की बस बताया जा रहा है।
घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे की सूचना पर संबंधित अधिकारी और पुलिस मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सिद्धार्थनगर में स्कूटी सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस:भीमापार क्षेत्र में...





















