BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ मुंडेरवा में गणेश प्रतिमाएं स्थापित, हवन-पूजन शुरू:कस्बे को दुल्हन की तरह सजा,...

मुंडेरवा में गणेश प्रतिमाएं स्थापित, हवन-पूजन शुरू:कस्बे को दुल्हन की तरह सजा, डीजे और सजावट का मुकाबला

मुंडेरवा कस्बे में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं पांडालों में स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही हवन-पूजन भी शुरू हो गया है। श्रद्धालु सुख-समृद्धि के लिए बप्पा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। नगर पंचायत मुंडेरवा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी और दूधिया रोशनी से पूरा कस्बा जगमगा रहा है। यहां हर साल गण गणराज गणपति कमेटी और मित्र मंडल, साथ ही श्री श्री बाल संघ कमेटी के बीच डीजे और सजावट को लेकर रोमांचक मुकाबला होता है। जीतने वाली कमेटी को इनाम भी दिया जाता है। प्रतिमा स्थापना के बाद से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। गण गणराज गणपति कमेटी के अध्यक्ष पिंटू कसौधन और कोषाध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने बताया कि पांडालों में महाआरती और बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। श्री श्री बाल संघ कमेटी के अध्यक्ष अमित जायसवाल और कोषाध्यक्ष संदीप गुप्त ने बताया कि इस मुकाबले को देखने के लिए दूर-दराज से लोग विसर्जन के दिन पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here