बस्ती के साउघाट क्षेत्र में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की बैठकें चल रही हैं। इन बैठकों में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं। रूधौली विधानसभा 309 से पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद आकिब ने लोगों से पार्टी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद 20 तारीख (रविवार) को बस्ती आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वे मानिकचंद चौराहा स्थित अपना मैरिज हॉल में पहुंचेंगे। इन तैयारियों में जिला प्रमुख प्रभारी नासिर अली खान और जिला उपाध्यक्ष आबिद खान शामिल हैं। उन्होंने महिलाओं से खास अपील की है कि वे 20 तारीख को एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आगमन पर बड़ी संख्या में पहुंचें और उनकी बातों को सुनें।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की बैठक हुई:राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर...





















