BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ शोहरतगढ़ में एफएलएन प्रशिक्षण का अंतिम बैच खत्म:शिक्षकों ने निपुण विद्यालय बनाने...

शोहरतगढ़ में एफएलएन प्रशिक्षण का अंतिम बैच खत्म:शिक्षकों ने निपुण विद्यालय बनाने का लिया संकल्प, बच्चों को सिखाएंगे नई तकनीक

शोहरतगढ़ के ब्लॉक संसाधन केंद्र में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए चल रहे पांच दिवसीय फाऊंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण का अंतिम चरण मंगलवार को खत्म हो गया। यह प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के तहत दिया गया। प्रशिक्षण का मकसद शिक्षकों को आधारभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान से जुड़ी नई शिक्षण विधियां सिखाना था। इसमें बाल केंद्रित गतिविधियां और कक्षा शिक्षण को ज्यादा असरदार और मजेदार बनाने की जानकारी दी गई। पांच दिनों के इस प्रशिक्षण में शिक्षकों ने भाषा और गणित की बुनियादी क्षमताओं के विकास के तरीके सीखे। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण, नए शिक्षण तकनीक और बच्चों में सीखने की रुचि व आत्मविश्वास बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं को समझा। शिक्षकों को बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणना करने के अलावा उन्हें जिज्ञासु और आत्मविश्वासी बनाने के तरीके भी बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग स्कूलों के शिक्षकों ने कई नए तरीके और गतिविधियां पेश कीं। प्रशिक्षक आनंद कुमार, प्रवीण यादव, सत्येंद्र और रॉबिन ने कहा कि बुनियादी साक्षरता और गणित ज्ञान के असरदार शिक्षण के लिए शिक्षकों को अपने काम को सरल, मजेदार और बाल केंद्रित बनाने की लगातार कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने हर बच्चे के क्षमता स्तर का नियमित आंकलन करने पर भी जोर दिया। सभी शिक्षकों ने अपने विद्यालय को निपुण बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुस्तन शेरुल्लाह, केशव यादव, बनारसी दास, परमात्मा राव, अमित कुमार जायसवाल, नरेंद्र त्रिपाठी, मोहन, जानकी प्रसाद, ममता चौरसिया, रंजना त्रिपाठी, छाया, मिथिलेश उपाध्याय, वर्षा पटेल, रेखा पांडेय, प्रतिभा, मीनाक्षी शुक्ला, आशिक रजा खान, सुनीता, मीना, पूनम, रीता मिश्रा, रामशंकर और सुनील कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here