बस्ती के बनकटी मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में लालजी की मौत हो गई। यह घटना भोगपुर विद्यालय के पास हुई, जहां वे बाइक से गिर गए थे। उनकी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर इस बारे में जानकारी दी है। कल कुछ ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली थी की उनको नीलगाय से टक्कर लग गई है लालजी अपने साले के साथ ससुराल जा रहे थे। भोगपुर विद्यालय के पास उन्हें चक्कर आया और वे बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। कलउन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गयाथा। वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। लालजी ने कल शाम करीब 6:30 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। लालजी की पत्नी ने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर घटना की पूरी जानकारी दी है।





















