Home उत्तर प्रदेश पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का...

पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

0
0

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिछाड़िया में रविवार सुबह 28 वर्षीय महिला दरियाव बाई का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में मां का शव देखकर उसकी आठ साल की बेटी फूट-फूटकर रोने लगी। पोस्टमार्टम रूम के बाहर भी बच्ची काफी देर तक बिलखती रही। दरियाव बाई के तीन बच्चे हैं, जिनमें आठ और छह साल की दो बेटियां तथा चार साल का बेटा है। महिला के पिता प्रभूलाल तंवर ने उसके पति हेमराज पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि हेमराज उनकी बेटी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर वह कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका था। विवाद के बाद दरियाव कई बार मायके में भी रही थी। पिता के अनुसार हेमराज ने गांव के ही एक युवक से बेटी के प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया था। प्रभूलाल का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दरियाव के साथ मारपीट की और उसकी हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। वहीं, पति हेमराज ने हत्या के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि रविवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच दरियाव शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की, तब वह पेड़ पर मिली। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मायका पक्ष हत्या का आरोप लगा रहा है, जबकि पति इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here