सिसवा मुंशी पुलिस चौकी का निर्माण अधूरा पड़ा:भवन नहीं बनने से पंचायत भवन में चल रहा काम, परिसर में उगे झाड़-झंखाड़

0
7

परतावल के भिटौली थाना क्षेत्र के सिसवा मुंशी में प्रस्तावित पुलिस चौकी का निर्माण लंबे समय से अधूरा है। देखरेख और सफाई नहीं होने से परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। भवन तैयार नहीं होने के कारण चौकी पंचायत भवन में चल रही है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 से पहले सिसवा मुंशी पुलिस चौकी कोतवाली महराजगंज के अंतर्गत थी। बाद में इसे भिटौली थाना क्षेत्र से जोड़ दिया गया। पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए चौकी भवन का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। इस चौकी के अंतर्गत सिसवा मुंशी, जमुनिया, डेरवा, विशुनपुर खुर्द, गंगराई, लक्ष्मीपुर खास, बेलवा बुजुर्ग, बरगदही, मिर्जापुर पकड़ी, गोपाला, कम्हरिया खुर्द और जद्दू पिपरा समेत 12 गांव आते हैं। क्षेत्र में अक्सर विवाद होते हैं, इसलिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन बनने से पुलिसकर्मियों को सुविधाएं मिलेंगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि निर्माण कार्य रुका हुआ है। बजट या जनसहयोग मिलने पर ही निर्माण कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here