श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के चन्द्रखा बुजुर्ग गांव में जमीन और संपत्ति के विवाद में मारपीट, धमकी और लूटपाट का आरोप लगा है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
एफआईआर के मुताबिक, चन्द्रवा बुजुर्ग निवासी मुन्शरीफ पुत्र मुनव्वर का आरोप है कि उनके पिता की उम्र और मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने कथित तौर पर फर्जी वसीयत बनवाई और संपत्ति अपने नाम करा ली। शिकायत में कहा गया है कि 13 जनवरी 2006 को बिना जानकारी और सहमति के जमीन का बैनामा भी कराया गया।
मुन्शरीफ के मुताबिक, 3 जनवरी 2024 को आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। उनका आरोप है कि 10 सितंबर 2026 को तहसील जमुनहा से अधिवक्ता के साथ लौटते समय बहराइच मोड़ के पास इरशाद, मुस्लिम और तीन अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोका।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जेब से 1,450 रुपए निकाल लिए और जान से मारने की धमकी दी।
मुन्शरीफ ने पहले स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। इसके बाद अदालत के आदेश पर सोनवा थाने में केस दर्ज किया गया।
जमीन विवाद में मारपीट-रुपये छीनने का आरोप, छह पर केस:श्रावस्ती में तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच
और पढ़ें
›
महराजगंज में 2001 से अधिक पदों पर भर्ती होगी:रोजगार मेले में 15 से ज्यादा कंपनियां आएंगी; 18 से 40 साल के युवा कर सकेंगे आवेदन
›
हर्रैया में कोठारी बंधुओं की स्मृति में रक्तदान शिविर लगा:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया आयोजन, कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया
›
मानसिक रूप से दिव्यांग को गाड़ी में बैठाने की कोशिश:विरोध पर हंगामा; परतावल पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया
