पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब तीन दर्जन वाहनों की जांच की गई। यातायात नियम तोड़ने पर 18 वाहन सीज किए गए और दर्जनों का चालान किया गया।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 1 नवंबर से शुरू हुआ है। इसके तहत लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।
लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील भी की गई। पुलिस ने यातायात संकेतों का पालन करने और नाबालिगों को वाहन न देने को कहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
और पढ़ें
›
ईंटों के बीच सांप मिला, वन विभाग की टीम पकड़:बीरगंज में खाली प्लॉट पर पहुंची टीम; ईंटों के ढेर में तलाश के बाद लौटी
›
महराजगंज में 2001 से अधिक पदों पर भर्ती होगी:रोजगार मेले में 15 से ज्यादा कंपनियां आएंगी; 18 से 40 साल के युवा कर सकेंगे आवेदन
›
हर्रैया में कोठारी बंधुओं की स्मृति में रक्तदान शिविर लगा:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया आयोजन, कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया
