Home उत्तर प्रदेश मौसम 31 अगस्त: आज 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम 31 अगस्त: आज 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0
0

नई दिल्ली। आज का मौसम 31 अगस्त 2026: देश में मानसून की तेज प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 31 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस आंधी की वजह से किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में खतरनाक लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई है।  बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवा लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में बादल गरजने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।  देश के 19 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनीमौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 31 अगस्त को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चलने की चेतावनी है। कुछ इलाकों में वज्रपात कहर बरपा सकता है। दिल्लीदिल्ली(31 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 31 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, दिल्ली में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। उत्तर प्रदेशयूपी(31 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयोगराज, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, ललितपुर, वाराणसी, महोबा, सोनभद्र, और बिजनौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बिहारबिहार (31 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): गोपालगंज, सारण, सिवान, पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। झारखंडझारखंड(31 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पलामू, गुमला, दुमका, सिमडेगा, रामगढ़, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। उत्तराखंडउत्तराखंड (31 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हिमाचलहिमाचल (31 अगस्त-2 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): शिमला, बिलासपुर, सोलन, धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर (31 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जम्मू, रियासी, राजौरी, बांदीपोरा, गांदरबल, पुंछ, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल और मिरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल(31 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): जलपाईगुड़ी, मालदा, हावड़ा, कोलकाता, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग, पुरबा बर्धमान, पश्चमी मेदिनीपुर, बांकुड़ा, कालिम्पोंग और दुर्गापुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। पंजाबपंजाब (31 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तेज हवा चलेगी। राजस्थानराजस्थान (31 अगस्त-बारिश की कोई चेतावनी नहीं): बीकानेर, कोटा, जयपुर, चुरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद, बालोतरा और डीग में उमस वाली गर्मी पड़ेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश (31 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मांडला, होशंगाबाद, खंडवा, सिवनी, खरगोन, सीधी, उमरिया, शहडोल, अलिराजपुर, धार, ग्वालियर, अशोकनगर, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर, रतलाम, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया और शिवपुरी में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, भोपाल में कल यानी 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here