Home लेटेस्ट न्यूज़ राष्ट्रीय खेल दिवस पर श्रावस्ती में जगह-जगह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर श्रावस्ती में जगह-जगह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में दिखा युवाओं का दमखम

0
2

 

 

श्रावस्ती। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जनपद श्रावस्ती में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में जिले के सभी विकासखंडों में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी के निर्देशन में विकासखंड हरिहरपुररानी, जमुनहा, इकौना और गिलौला में कार्यक्रम आयोजित हुए।

सिरसिया व हरिहरपुररानी: ग्राम पंचायत पटना खरगौरा में जनता इंटर कॉलेज व युवक मंगल दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इकौना: ग्राम पंचायत इटौझा में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में युवक मंगल दल इटौझा की टीम प्रथम व ग्रामीण बच्चों की टीम द्वितीय स्थान पर रही।जमुनहा व गिलौला: क्षेत्रीय कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अतुल कुमार के नेतृत्व ग्राम पंचायत हरिहरपुर महाराजनगर में ग्रामीण स्तर पर युवक मंगल दल द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं ने प्रतिभाग किया।

व गिलौला विकासखंड के खैरा कला में कबड्डी प्रतियोगिता खेलकूद का आयोजन रवि कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याणअधिकरी कराया।इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माता प्रसाद जायसवाल, रवि कुमार, अतुल कुमार, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, युवक मंगल दल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाठक, ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here