Home उत्तर प्रदेश कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

0
4

 उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।  राजस्थान के जनपद करौली से तीर्थनगरी सोरोंजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मैक्स पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।  हादसे में पिकअप सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा वाहन में सवार सात बच्चे, आठ महिलाएं और आठ पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here