Home लेटेस्ट न्यूज़ ससुराल से लौटते समय युवक की मौत, नहर में मिला शव, पिता...

ससुराल से लौटते समय युवक की मौत, नहर में मिला शव, पिता ने ससुराल पक्ष पर संदेह

0
5

 

 

श्रावस्ती। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के राप्ती बैराज पुलिया नंबर 2 के पास नहर में एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान धर्मराज पुत्र जगराम निवासी नई बाजार भिनगा कस्बा, थाना कोतवाली भिनगा के रूप में हुई है। मृतक के पिता जगराम पुत्र खुशीराम ने थाना मल्हीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका बेटा धर्मराज अपनी ससुराल गया था। वहां से वह अपनी पत्नी, साढू, साले, साली के साथ लक्ष्मणपुर कोठी आया था। इसके बाद वह पुनः

ससुराल जा रहा था। इस दौरान उसके साथ उसकी पत्नी, साले, साढू और सास भी थी। राप्ती बैराज पुलिया नंबर 2 पर घोड़ौरिया जाने वाले रास्ते के पास नहर में उसके बेटे का शव मिला है। पिता ने ससुराल पक्ष पर संदेह जताते हुए मामले की जांच व आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी मल्हीपुर ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here