पुर्सिया बीआरसी कार्यालय में चोरी:कमरों के दरवाजों की कुंडियां तोड़ीं, फाइलें बिखरी मिलीं; बीईओ ने पुलिस को शिकायत दी

0
1

बस्ती के पुर्सिया स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय से अज्ञात चोर प्रिंटर, कंप्यूटर और अन्य उपकरण चुरा ले गए। कार्यालय के दरवाजों की कुंडियां टूटी मिलीं और सरकारी फाइलें बिखरी हुई थीं। यह कार्यालय वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बस्ती-बांसी मार्ग पर है। सोमवार सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें दरवाजों के तालों की कुंडियां टूटी मिलीं। उन्होंने बीईओ मीनाक्षी सिंह, डायल 112 और वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को सूचना दी। कर्मचारियों के मुताबिक, कार्यालय से दो छोटे-बड़े प्रिंटर, तीन सीपीयू, तीन मॉनिटर, एक यूपीएस, एक डीवीआर, दो की-बोर्ड, दो माउस, एक इन्वर्टर, एक माइक और एक एम्प्लीफायर चोरी हुए हैं। चोरी शनिवार या रविवार की रात हुई, यह स्पष्ट नहीं है। बीईओ मीनाक्षी सिंह ने बताया कि उन्होंने बीएसए और वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here