LIVE: ‘फर्जी वोटिंग से जीतना चाहती है कांग्रेस’, BJP के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में बोले अमित शाह

0
1

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी ( BJP) देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में इसमें शामिल हुए। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

शाह ने कहा कि आज हैदराबाद में हजारों लोग सड़कों पर खड़े हैं। कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी। राहुल गांधी ने एक रैली की। उन्होंने कहा कि ये एक ‘वोट बचाओ’ रैली है। ये ‘वोट बचाओ’ रैली नहीं थी बल्कि ये ‘घुसपैठियों को बचाओ’ रैली थी।

भाजपा एक-एक घुसपैठियों को देश से बाहर निकाल कर दम लेगी- शाह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस SIR को रोक कर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेश घुसपैठियों को बचाना चाहती है लेकिन आज मैं कहना चाहता हूं कि आपको जितना जोर लगाना है लगा लीजिए भाजपा एक-एक घुसपैठियों को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर दम लेगी।

कांग्रेस वोगस वोटिंग से चुनाव जीतना चाहती है- शाह

अमित शाह ने कहा कि 3 करोड़ ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो गई है अब जिनकी मृत्यु हो गई है उसका वोट हटाना चाहिए कि नहीं? राहुल गांधी जो है नहीं उनका वोट कौन आकर देगा? कांग्रेस पार्टी बोगस वोटिंग करके चुनाव जीतना चाहती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here