श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में बारिश रुकने और मौसम बदलने के बाद मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही दवा लेने के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। ज्यादातर मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, उल्टी-दस्त, वायरल और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टर पंकज सोनकर ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव और सुबह-शाम ठंड बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, CHC में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं और मरीजों को समय पर इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने लोगों से साफ-सफाई रखने, ताजा और गर्म खाना खाने और ठंड से बचने की अपील की है। मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।
और पढ़ें
›
सफाई के दौरान घरों से निकले तीन सांप:ठूठीबारी और टोला सड़कहवा में रेस्क्यू टीम ने सांपों को पकड़ा
›
छावनी पुलिस ने वैवाहिक विवाद सुलझाकर शादी कराई:बस्ती के मलौली गोसाई गांव के बैजंती और विजय कुमार मंदिर में विवाह के लिए राजी हुए
›
गाली गलौज के विरोध पर महिला पर हमला:श्रावस्ती में दबंग ने हसिया से वार किया, बेटे को भी पीटा, मेडिकल कॉलेज रेफर
