नगर पंचायत बृजमनगंज में सोमवार को रामलीला मेले की शुरुआत हुई। देर शाम राम और लक्ष्मण ने रावण का वध किया। इसके बाद राम, सीता को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। मंगलवार रात अग्नि परीक्षा और भरत मिलाप के बाद दो दिवसीय मेला खत्म होगा। दोपहर में ठाकुर द्वारा परिसर के महंत दिवाकर शुक्ल ने राम और सीता की आरती उतारी। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने उनका पूजन किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। झांकी के साथ नगर भ्रमण के बाद वे रामलीला पड़ाव पहुंचे, जहां मंचन शुरू हुआ। सुल्तानपुर से आए युवा कलाकारों ने राम, लक्ष्मण और सीता के जीवन का मंचन किया। इसमें लक्ष्मण और मेघनाद की लड़ाई, लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमानजी का संजीवनी बूटी लाना, कुंभकरण और मेघनाद का वध और राम-रावण के बीच कई दौर की लड़ाई दिखाई गई। रावण का वध और पुतला दहन होने के बाद सोमवार की रामलीला का समापन हुआ। इसके बाद राम, सीता और वानर सेना के साथ भरत से मिलने अयोध्या के लिए रवाना हुए। राम की भूमिका मनमोहन चौबे, सीता की आंचल, लक्ष्मण की सूरज पंडित और हनुमान की भूमिका अमर त्रिपाठी ने निभाई। मेले में कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग पहुंचे। मेले में झूला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। मिठाई, खिलौने और गुब्बारों की दुकानों पर बच्चे पहुंचे, जबकि महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदा। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन के साथ रूपनरायन जायसवाल, नटवर गोयल, हरिनारायण तिवारी, आर्यन जायसवाल, झिनक विश्वकर्मा, अनिल कसौधन, मनोज जायसवाल और जय प्रकाश गौंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बृजमनगंज में रामलीला मेले की शुरुआत:राम ने रावण का वध किया, मंगलवार रात अग्नि परीक्षा और भरत मिलाप के बाद दो दिवसीय मेला खत्म होगा
और पढ़ें
›
भिटौली में हिट एंड रन में मजदूर की मौत:गोरखपुर से घर लौट रहा था, सिरसिया के पास हादसा
›
कप्तानगंज में एसपी ने पुलिस के साथ पैदल मार्च किया:दीपावली और छठ से पहले बाजारों का जायजा लिया, व्यापारियों से सतर्क रहने को कहा
›
शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के पद पर नियुक्ति के लिए मांगे-आवेदन:श्रावस्ती में 23 नवंबर तक जमा कर सकेंगे फॉर्म












