भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में सोमवार शाम करीब 4 बजे नहर में डूबने से डेढ़ वर्षीय दिव्यांश की मौत हो गई। वह पन्नेलाल मौर्य का बेटा था। परिजनों के मुताबिक, दिव्यांश घर के पास नहर किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह नहर में गिर गया और डूब गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
