बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक के छतौना गांव में सोमवार दोपहर सरयू नदी पर बने पीपा पुल के पास एक घड़ियाल दिखा। ग्रामीणों ने नदी में न उतरने की सलाह दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घड़ियाल नदी से निकलकर किनारे की रेत पर बैठा था। उसे देखने के लिए गांव के कई लोग नदी की ओर पहुंचे।
कुछ देर बाद गांव के कुछ लड़कों ने तेज आवाज कर उसे भगाने की कोशिश की। इसके बाद घड़ियाल पानी में चला गया।
ग्रामीणों ने नदी में नहाने वालों और भैंस चराने वालों को फिलहाल पानी में न उतरने के लिए कहा है। उनका कहना है कि घड़ियाल किसी पर हमला कर सकता है।
और पढ़ें
›
जेएचवी चीनी मिल के कर्मचारियों ने काम बंद किया:वेतन कटौती और बोनस भुगतान में देरी से नाराज कर्मचारी मिल गेट पर जुटे
›
बस्ती के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली में शामिल हुए:रविन्द्र सिंह राजन के नेतृत्व में सैकड़ों लोग रामलीला मैदान पहुंचे
›
रामलीला में राम ने रावण का वध किया:कटरा में लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ और कुंभकरण वध की लीला के बाद रावण के पुतले का दहन
