सिसवा विधानसभा क्षेत्र के शीतलापुर और सहुआपुर खुर्द गांव में संकट का सामना कर रहे दो परिवारों से सोमवार को पूर्व मंत्री एवं विधानसभा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबडेवाल मिले। उन्होंने दोनों परिवारों को आर्थिक मदद दी और आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया।
शीतलापुर गांव के परमानंद भारती (55), पुत्र बुल्ला, ने 26 अक्टूबर को आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। परमानंद की मौत के बाद बच्चों की परवरिश और भविष्य की जिम्मेदारी परिवार के सामने है। टिबडेवाल ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी।
इसके बाद टिबडेवाल सहुआपुर खुर्द पहुंचे। वहां 22 अक्टूबर की रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से नाथू शर्मा के घर में आग लग गई थी। आग में तीन साइकिल, मोटरसाइकिल, पंपिंग सेट और गैस चूल्हा समेत लाखों रुपये का सामान जल गया था। टिबडेवाल ने परिवार से नुकसान की जानकारी ली और आर्थिक मदद दी।
दोनों गांवों में इस दौरान समाजवादी पार्टी के महासचिव शम्सुद्दीन अली, वरिष्ठ सपा नेता प्रवीण सिंह, राकेश उर्फ रिंकू सिंह और हीरा लाल जख्मी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री ने संकटग्रस्त दो परिवारों को आर्थिक मदद दी:शीतलापुर में पिता की मौत के बाद परिवार से मिले
और पढ़ें
›
पुलिस ने 118 लीटर कच्ची शराब नष्ट कराई:22 मामलों की शराब न्यायालय के आदेश पर थाना परिसर में नष्ट की गई
›
बस्ती में घर-घर जाकर सदस्य बनाए:आजाद समाज पार्टी काशीराम की गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाई जा रही
›
कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसानों का चयन होगा:श्रावस्ती में कल ई-लॉटरी; कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रक्रिया
