सरयू नदी के किनारे घड़ियाल दिखा:बस्ती में शोर सुनकर पानी में लौटा

0
5

बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक के छतौना गांव में सोमवार दोपहर सरयू नदी पर बने पीपा पुल के पास एक घड़ियाल दिखा। ग्रामीणों ने नदी में न उतरने की सलाह दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घड़ियाल नदी से निकलकर किनारे की रेत पर बैठा था। उसे देखने के लिए गांव के कई लोग नदी की ओर पहुंचे।
कुछ देर बाद गांव के कुछ लड़कों ने तेज आवाज कर उसे भगाने की कोशिश की। इसके बाद घड़ियाल पानी में चला गया।
ग्रामीणों ने नदी में नहाने वालों और भैंस चराने वालों को फिलहाल पानी में न उतरने के लिए कहा है। उनका कहना है कि घड़ियाल किसी पर हमला कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here