पनियरा विकासखंड के सूचितपुर बघौना गांव के बारीकोंन टोले में करीब सात साल पहले सौभाग्य योजना के तहत 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इन दिनों यह ट्रांसफार्मर ओवरलोड की परेशानी से जूझ रहा है। इससे अभी करीब 50 से 60 बिजली कनेक्शन चल रहे हैं। लोड बढ़ने पर रात में ट्रांसफार्मर का ऑटो कट हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब छह महीने से यह दिक्कत लगातार बनी हुई है। ग्रामीण अखिलेश, मोहन, सुरेंद्र, रामप्रवेश, जवाहर लाल, दीपक, अमित, मोदी, राजन, श्रीकांत और अजीत समेत कई लोगों ने बताया कि हफ्ते में तीन से चार बार रात के समय ट्रांसफार्मर ऑटो कट हो जाता है। इसके बाद बिजलीकर्मियों को बुलाकर ट्रांसफार्मर ठीक कराया जाता है, लेकिन एक-दो दिन बाद फिर वही समस्या आ जाती है। बिजली गुल होने से गर्मी में ग्रामीणों को दिक्कत होती है और कई बार पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब सात साल पहले जब ट्रांसफार्मर लगा था, तब इससे लगभग 25 कनेक्शन जुड़े थे। अब कनेक्शनों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। ऐसे में 25 केवी ट्रांसफार्मर पर क्षमता से ज्यादा लोड पड़ने के कारण यह दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने या उसे बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इस बारे में मुजुरी बिजली सबस्टेशन के जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि ओवरलोड ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए सरकार के स्तर पर साल 2026-27 के बिजनेस प्लान में प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होते ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
पेंशनर्स के एरियर्स पर फिर अटका मामला, MP सरकार कोर्ट में...
भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब 2.46 लाख पेंशनर्स को उनके बकाये एरियर्स (बकाया राशि) के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।...
प्रयागराज: छुट्टी पर घर आए सिपाही की फंदे से लटकर मौत,...
प्रयागराज के थरवई इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जैतवारडीह गांव निवासी और यूपी पुलिस में तैनात जवान बलराम पाल की घर...













































