नौतनवा थाने में दीपावली-छठ से पहले पीस कमेटी की बैठक:अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

0
0

महराजगंज के नौतनवा थाने में 2 नवंबर को दीपावली और छठ पर्व से पहले पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में लोगों से त्योहार शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह और तहसीलदार करण सिंह ने बैठक की। नौतनवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह, चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार दुबे, उप निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के नागरिकों, धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से संवाद किया गया। उनसे दीपावली और छठ पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने को कहा गया। अधिकारियों ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here