महराजगंज में जिला सेवायोजन कार्यालय और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के संयुक्त आयोजन में जनपद स्तरीय रोजगार मेला लगेगा। इसमें 15 से अधिक कंपनियां 2001 से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगी।
मेले में 18 से 40 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे। आठवीं, दसवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार हर महीने 11 हजार से 44 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर भी जानकारी ले सकते हैं।
जिला सेवायोजन कार्यालय के मुताबिक, चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी। चयन के नाम पर किसी अभ्यर्थी से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
और पढ़ें
›
मोहनपुर सब्जी मंडी के पास कूड़े का ढेर लगा:दुर्गंध से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान, मच्छर पनपने की आशंका
›
बाइक मृत जानवर से टकराई, दंपती घायल:कप्तानगंज में हाईवे देवदूत ने अस्पताल पहुंचाया; जिला अस्पताल रेफर
›
बुद्धिपुरवा-बेड़ोरा मार्ग पर पानी भरा:घुटने तक जमा पानी से राहगीरों को परेशानी, टूटी सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग
