कप्तानगंज, बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे पड़े मृत जानवर से टकराकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। मंगलवार सुबह हुए हादसे के बाद हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर पांडे निवासी जगदंबा वर्मा (50) मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे अपनी पत्नी सीमा वर्मा के साथ बाइक से दवा कराने जा रहे थे। उनकी बाइक ग्राम ककुआ रावत के सामने सड़क पर पड़े मृत जानवर से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे जगदंबा वर्मा और उनकी पत्नी सीमा वर्मा घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। अस्पताल में परिजन भी पहुंच गए। सड़क पर मृत जानवर से हादसे का खतरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के बीच या किनारे पड़े मृत जानवर वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। सुबह के समय कम दृश्यता और तेज रफ्तार के कारण ऐसे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। हादसे के बाद महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने मृत जानवर को सड़क से हटवाने के लिए एनएचएआई को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
बाइक मृत जानवर से टकराई, दंपती घायल:कप्तानगंज में हाईवे देवदूत ने अस्पताल पहुंचाया; जिला अस्पताल रेफर
और पढ़ें
›
पोखरे में मछलियां मरीं, जहरीला पदार्थ डालने का आरोप:चौक के वार्ड 10 में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान; पुलिस को तहरीर का इंतजार
›
दीपावली-छठ पर दिल्ली से गोरखपुर के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल-ट्रेन:6-13 नवंबर को दिल्ली से होगी रवाना, बस्ती स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव
›
सोनवा में खुली नाली से लोग परेशान:सड़क किनारे बह रही नाली से बदबू और मच्छर, डेंगू-मलेरिया का डर
