मोहनपुर सब्जी मंडी के पास कूड़े का ढेर लगा:दुर्गंध से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान, मच्छर पनपने की आशंका

0
1

मोहनपुर सब्जी मंडी और साप्ताहिक बाजार के पास जलकल विभाग ने पानी की टंकी बनवाई है। टंकी के आसपास कूड़े-कचरे का ढेर लगा है। गंदगी से इलाके में दुर्गंध फैल रही है। इससे बाजार आने-जाने वाले और आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोज बड़ी संख्या में राहगीर और बाजार में खरीदारी करने वाले लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद यहां सफाई की सही व्यवस्था नहीं है। कूड़े से उठती दुर्गंध के कारण लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी होती है।
गंदगी के कारण मच्छरों और दूसरे हानिकारक कीटों के पनपने की आशंका है। इससे आसपास के लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here