Home लेटेस्ट न्यूज़ मुंबई से लौट रही महिला की ट्रेन में मौत:बलरामपुर के अस्पताल में...

मुंबई से लौट रही महिला की ट्रेन में मौत:बलरामपुर के अस्पताल में मृत घोषित

0
0


जरवा थाना क्षेत्र के नेवलगढ़ गांव निवासी 27 वर्षीय नीतू थारू की चलती ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह अपने पति और भाई के साथ मुंबई से घर लौट रही थीं। नीतू थारू मुंबई से लखनऊ एक्सप्रेस के S3 कोच में यात्रा कर रही थीं। कासगंज-फर्रुखाबाद के बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वह अचेत हो गईं। ट्रेन के फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने नीतू थारू को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके पैतृक गांव नेवलगढ़ ले जाया जा रहा है। बताया गया कि रक्षाबंधन पर टिकट न मिलने के कारण वह 29 अगस्त को घर के लिए रवाना हुई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here