
लखनऊ। जनभवन में आयोजित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक एजीएम में लखनऊ रेड क्रॉस सोसाइटी के सर्वांगीण गतिविधि में राज्यपाल पुरस्कृत किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं आपदा प्रबंधन अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर मंच पर राज्यपाल उपमुख्यमंत्री व सभापति ब्रजेश पाठक उपसभापति अमरनाथ मिश्र सचिव रामानंद कटियार संयुक्त सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भारत दिल्ली से संयुक्त सचिव बांसुरी एवं सभी जिलों से आये सदस्य उपस्थित रहे।
























