Home उत्तर प्रदेश वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षद का नगर निगम में...

वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षद का नगर निगम में धरना

0
2

बिना पार्षद की सहमति के सौंपने का आरोप   लखनऊ। सोमवार महानगर वार्ड के भाजपा पार्षद हरिश्चंद्र लोधी नगर निगम मुख्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने फर्श पर बैठकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि उनकी सहमति के बिना वार्ड की सफाई व्यवस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी को सौंप दी गई। कंपनी के जिम्मेदारी संभालने के बाद वार्ड में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। पार्षद ने कहा कि वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों को जून से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के साथ सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार से वार्ड की सफाई पहले की तरह नगर निगम के जरिए कराने की मांग की। पार्षद ने नगर आयुक्त को पत्र देकर एलएसए कंपनी को वार्ड में काम करने के लिए दी गई सहमति वापस लेने की मांग की।  उनका आरोप है कि कंपनी न तो समय पर घर-घर से कूड़ा उठा रही है और न ही कूड़ा डलाने वाली जगह की सफाई कर रही है। सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त ने पार्षद को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।  पार्षद ने बताया कि वह मंगलवार को फिर नगर आयुक्त से मुलाकात करेंगे। एलएसए के कामकाज को लेकर शहर के कई अन्य वार्डों से भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। हुसैनगंज, हजरतगंज, इंदिरानगर, जानकीपुरम और जानकीपुरम विस्तार समेत कई इलाकों में सफाई और कूड़ा उठान को लेकर नाराजगी जताई गई है। जानकीपुरम विस्तार में कूड़ा न उठने के विरोध में स्थानीय लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं। पिछली नगर निगम सदन की बैठक में भी पार्षदों ने एलएसए के कामकाज पर सवाल उठाए थे। पार्षदों ने कंपनी पर सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं संभालने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here