अमरेभरिया से श्रीजोत जाने वाला रास्ता खराब:ग्रामीणों को राशन, स्कूल और अस्पताल जाने में परेशानी

0
2

श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमरेभरिया से श्रीजोत जाने वाला रास्ता खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से आने-जाने में उन्हें परेशानी होती है।
ग्रामीणों के मुताबिक, राशन लेने के लिए आमरे भरिया जाना पड़ता है, लेकिन मुख्य रास्ता खराब होने से वे वहां नहीं जा पाते। आसपास के दो-तीन गांवों के लोगों को राशन लेने कटरा होकर जाना पड़ता है।
किसानों को अपने साधन लाने-ले जाने में दिक्कत होती है। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता खराब होने के कारण अस्पताल जाने में भी मुश्किल हो सकती है।
छोटकउ, राहुल, दीपक और अभय समेत ग्राम पंचायत के लोगों ने सरकार से मुख्य रास्ता ठीक कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here