त्योहार पर रानी कमलापति-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी:दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा; बस्ती स्टेशन पर ठहराव, 18 कोच होंगे

0
0

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे रानी कमलापति और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। इससे मध्य प्रदेश से पूर्वांचल और बस्ती आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन का ठहराव बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर भी होगा। रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ट्रेन नंबर 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को शाम 6:45 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा और मनकापुर होते हुए अगले दिन सुबह 11:02 बजे बस्ती पहुंचेगी। यहां से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 9 नवंबर को गोरखपुर से चलेगी वापसी ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह सुबह 8:29 बजे खलीलाबाद और 8:56 बजे बस्ती पहुंचेगी। बस्ती से सुबह 9:46 बजे रवाना होकर मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना और विदिशा होते हुए अगले दिन रात 1:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। 18 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसएलआर/डी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच शामिल है। इससे अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को सफर की सुविधा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here