श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संदीप कुमार मीना जनपद संतकबीर नगर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एंव आदेश के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान् क्षेत्राधीकारी खलीलाबाद महोदय के कुशल निर्देशन मे थाना दुधारा पुलिस ने दिनांक 24.09.2026 को सनसनीखेज हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए मृतका के सगे पुत्र व वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वादी मुकदमा बंशीलाल गौड़ पुत्र स्व0 बैजनाथ गौड़ (निवासी भिउरा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर) द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनकी लगभग 60 वर्षीय पत्नी इमिरता देवी दिनांक 04.09.2026 को रात में घर से कहीं चली गई थीं। काफी खोजबीन के बाद दिनांक 17.9.2026 को उनकी लाश मकान के दक्षिण तरफ स्थित गड़ही में बरामद हुई। पोस्टमार्टम और दाह-संस्कार के पश्चात, ब्रह्मभोज के उपरांत दिनांक 23.09.2026 को यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी के छोटे लड़के पवन कुमार ने ही घरेलू विवाद को लेकर अपनी माँ इमिरता देवी का गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को गड़ही में छिपा दिया था। वादी की तहरीर के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 387/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम पवन कुमार पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।
*गिरफ्तारी का विवरण:*
आज दिनांक 24.09.2026 को थानाध्यक्ष श्री अमित कुशवाहा मय हमराह टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व तलाश वांछित अभियुक्त मामूर थे। तभी मुखबिर खास की सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त पवन कुमार को ग्राम भिउरा के बाहर वादी मुकदमा बंशीलाल व उसके भाई ओमप्रकाश द्वारा पकड़कर बैठाया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और वादी तथा अन्य परिजनों की मदद से अभियुक्त पवन कुमार पुत्र बंशीलाल गौड़ (उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी भिउरा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर) को समय करीब 07:00 बजे सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन किया गया है। अभियुक्त के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना मौके पर ही दे दी गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*
• पवन कुमार पुत्र बंशीलाल गौड़ निवासी भिउरा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर (उम्र करीब 35 वर्ष)।
*गिरफ्तारी/विवेचना करने वाली पुलिस टीम:*
1. थानाध्यक्ष श्री अमित कुशवाहा – थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर।
2. उ0नि0 श्री शोभनाथ – थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर।
3. का0 दुर्गेश यादव – थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर।
4. हे0का0 चालक प्रदीप सिंह विशेन – थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर।
*⚖️ कानूनी अनुपालनः-* अग्रिम विधिक कर्यवाही हेतु अभियुक्त पवन कुमार पुत्र बंशीलाल गौड़ निवासी भिउरा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
































