BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मा0 मुख्यमंत्री जी ने सहकारी क्षेत्र में सहकारिता की भावना को बढावा...

मा0 मुख्यमंत्री जी ने सहकारी क्षेत्र में सहकारिता की भावना को बढावा देने के उद्देश्य से ’भारत टैक्सी योजना’ का लखनऊ से शुभारम्भ*

 

*जनपद के विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*

*मा. अध्यक्ष हाफेड एवं मा. अध्यक्ष जिला पंचायत के द्वारा 05 किसानों को किया गया सम्मानित*

श्रावस्ती, 23 सितम्बर, 2026। सू0वि0। सहकारी क्षेत्र में सहकारिता की भावना को बढावा देने के उद्देश्य से ’भारत टैक्सी योजना’ का शुभारम्भ मा. मुख्यमंत्री जी उ०प्र० सरकार द्वारा आज लखनऊ में किया गया। इसके अतिरिक्त कृषकों को सुगमता एवं सरलतापूर्वक ढंग से उ०प्र० राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लि०, लखनऊ के माध्यम से कम ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने हेतु ’’मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’’ का भी शुभारम्भ करते हुये योजना के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग की गयी, साथ ही सहकारिता विभाग उ०प्र० के ’उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ एवं ’उ०प्र० को-आपरेटिव डेटाबेस सेन्टर के मोबाइल ऐप’ UPCDC की लॉन्चिंग की गयी।

सहकारिता क्षेत्र की उक्त दोनों योजनाओं से सामान्य जनमानस एवं सहकारिता क्षेत्र से सम्बन्धित सदस्यों को समुचित जानकारी देने हेतु योजनाओं का सजीव प्रसारण लखनऊ से किया गया। मा. मुख्यमंत्री जी उ०प्र० सरकार द्वारा उपरोक्त दोनों योजनाओं के शुभारम्भ का लाइव टेलीकास्ट विकास भवन सभागार जनपद श्रावस्ती में किया गया। मा. मुख्यमंत्री जी उ०प्र० सरकार द्वारा उपरोक्त दोनों योजनाओं के शुभारम्भ का लाइव टेलीकास्ट को नवलेश प्रताप सिंह, मा. अध्यक्ष हार्टीकल्चर को-आपरेटिव एण्ड मार्केटिंग फेडरेशन (हाफेड) एवं दद्दन मिश्रा, मा. अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती, प्रेमशंकर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता जनपद श्रावस्ती तथा विजय चन्द्र मिश्र, शाखा प्रबन्धक उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० शाखा भिनगा श्रावस्ती एवं जनपद के सहकारी समिति के सभापति, समिति कर्मचारी एवं कृषक बन्धुओं द्वारा देखा गया।

कार्यक्रम में मा. अध्यक्ष हाफेड एवं मा. अध्यक्ष जिला पंचायत के द्वारा 05 किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मा. अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती द्वारा कृषकों को सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया तथा मा. अध्यक्ष हाफेड द्वारा सहकारिता क्षेत्र की अनेक योजनाओं की कृषक बन्धुओं को जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में अन्त में आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता जनपद श्रावस्ती द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समिति सभापति, कृषक बन्धुओं को विभागीय जानकारी देते हुये तथा सभी का आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।