BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 7 पर FIR दर्ज।

थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 7 पर FIR दर्ज।

 

 

 

 

जमीनी विवाद में हिरासत (Detain) के दौरान दलित बुजुर्ग की मौत के बाद SP राहुल भाटी ने थानाध्यक्ष आशीष कुमार, दरोगा इन्द्रदेव पटेल और सिपाही परविन्दर कुमार को किया लाइन हाजिर।

 

 

पुलिस लाइन से निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को बनाया गया गिलौला थाने का नया प्रभारी निरीक्षक।

 

DM अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर एक कानूनगो और एक लेखपाल को पहले ही किया जा चुका है निलंबित।

 

मृतक के भाई केशराम की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में दर्ज किया केस।

 

पूरे मामले की जांच एडीएम को सौंपी गई; ASP चन्द्रकेश सिंह के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य।

 

पूरे मामले की बात की जाय तो मंगलवार को देर शाम गिलौला के सिसवारा गांव में पैमाइश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कमलेश को जबरन हिरासत (Detain) में लेकर थाने ले जा रही थी, इसी दौरान पुलिस की प्रताड़ना व बदसलूकी से उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

 

पीड़ित परिवार का कहना है कि विपक्षी दबंगों के इशारे पर पुलिस और राजस्व कर्मियों ने एकतरफा कार्रवाई की, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।