*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* आवेदक श्री अशोक कुमार पुत्र भीखीराम, निवासी-बजरमुण्डा, थाना-गैण्डास बुजुर्ग, जनपद-बलरामपुर द्वारा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई कि,आवेदक का मोबाइल फोन हैक करके उसके खाते से ₹9,999.41/ अंतरित कर,साइबर फ्रॉड कर लिया गया है,जिसकी शिकायत संख्या 23108260169057 है।
*रुपया वापसी का विवरण :-* शिकायत प्राप्त होने पर थाना गैण्डास बुजुर्ग की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ कर,समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए,साइबर ठगी की गई सम्पूर्ण धनराशि ₹9,999.41/- को पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
*साइबर पुलिस टीम :-*
1. थानाध्यक्ष श्री हरीश सिंह
2. उ0नि0 शुभम कुमार यादव
3. म0का0 शैलजा सिंह
4. का0 विशाल तिवारी
*नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील :-* जनपद बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि, इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल सावधानी बरतें। यदि मोबाइल फोन हैक/कम्प्रोमाइज होने की आशंका हो तो आवश्यक डेटा सुरक्षित करते हुए संबंधित तकनीकी प्रक्रिया अपनाएं तथा तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी गई धनराशि को होल्ड कराकर विधिक प्रक्रिया के माध्यम से वापस कराया जा सके। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, PIN, पासवर्ड, CVV अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक/ऐप पर क्लिक न करें।
*सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध से बचें।*













































