रिपोर्ट:व्यूरो कार्यालय।
निचलौल (महराजगंज)। स्थानीय सरस्वती देवी महाविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में “पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह, उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह, प्राचार्य सुनील पांडेय एवं उप प्राचार्य बृजेश उपाध्याय ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. विशाल गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है और मीडिया पर्यावरणीय समस्याओं व उनके समाधान को जन-जन तक पहुँचाकर जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवाकर सिंह ने जल, वायु व जैव विविधता के संरक्षण पर बल देते हुए विद्यार्थियों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक का उपयोग घटाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन हरिओम पाण्डेय ने किया। इस दौरान दिव्य दीपक त्रिपाठी, विशाल कसौधन, संदीप कुमार, प्रमोद शर्मा, मनोज यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।














































