BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के...

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के संबंध बैठक सम्पन्न*

 

*मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करायें उपजिलाधिकारी-जिलाधिकारी*

श्रावस्ती, 22 सितम्बर, 2026। सू0वि0। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए मतदेय स्थल प्रस्ताव के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद श्रावस्ती में वर्तमान में कुल 965 मतदाताओं के लिए 05 मतदेय स्थल/मतदान केंद्र स्थापित हैं। ये केंद्र क्षेत्र पंचायत जमुनहा सभाकक्ष, क्षेत्र पंचायत सिरसिया सभाकक्ष, तहसील भवन भिनगा सभाकक्ष, क्षेत्र पंचायत गिलौला सभाकक्ष, क्षेत्र पंचायत इकौना सभाकक्ष में स्थित हैं। उन्होने उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति है तो 01 दिवस के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन और एएमएफ सुविधाओं की आख्या देने तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को अस्थायी स्ट्रांग रूम चिन्हांकन के निर्देश दिए। इसके अलावा मतदेय स्थलों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं जैसे-शौचालय, पेयजल, लाइट आदि का निरीक्षण कर लें और सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार, उपजिलाधिकारी श्रेया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी क्रमशः सिरसिया राजाराम, हरिहरपुररानी संदीप कुमार, गिलौला वीरेंद्र प्रताप सिंह, इकौना उमेश कुमार, जिलाध्यक्ष सपा सर्वजीत यादव, कांग्रेस से मो0 असलम, भाजपा से राकेश सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।